11 फ़रवरी 2012

हंस /जून 1996 में प्रकाशित दो कविताएँ

एक 
------------
बुरे लोग 
मर जाएंगे अपनी मौत 
अच्छे लोगों को 
मार देगा ईश्वर 


दो 
---------------
आप ऐसे आदमी को कहीं रखिए 
जो आपकी खुशी में शामिल हो 
आपसे बात  करे 
लेकिन आप ऐसे का 
क्या करेंगे जो 
आपके गम में शरीक भी  हो 
आपसे बात भी ना करे 

कोई टिप्पणी नहीं: